बिचौलिये के साथ राजस्थान के दो बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

खरगोन: जिले में अवैध हथियारों की खरीदी कर लौट रहे राजस्थान के दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े है। इस मामले में पुलिस ने हथियारों का सौदा कराने वाले बिचौलियों को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में करीब 2 लाख 85 हजार रुपए मूल्य की 13 देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस सहित एक बाईक जब्त की गई है।शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसप धर्मराज मीना ने बताया कि थाना गोगावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिपलई पुलिया के पास घेराबंदी की।

यहां बाईक पर सवार होकर जा रहे तीन युवको को रोका गया। इन्होंने अपना नाम दीपक पिता रमेश निवासी जसनगर थाना मेडता जिला नगौर राजस्थान, महिपाल पिता चन्द्राराम उर्फ चैनाराम जाट निवासी बडाईली थाना पाटुकल्ला जिला नागौर राजस्थान, बबलू पिता दिलीप चौहान निवासी ग्राम पिपलई थाना गोगावां बताया।इनकी तलाशी लेने पर दीपक के पास 4 देशी पिस्टल, 03 देशी कट्टे व 02 कारतुस मिले एवं महिपाल की कमर व थैली से 5 देशी पिस्टल व 3 देशी कट्टे मिले।

पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह हथियार सिगनुर से खरीदे है और इसका सौदा बबलू ने कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हथियार बेचने वाले की तलाश शुरु की है। 9 देशी पिस्टल की कीमत 2 लाख 25 हजार, 4 देशी कट्टे की कीमत 60 हजार रुपये एवं 2 जिंदा कारतूस की कीमत 3 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया हथियारों के साथ पकड़े गए राजस्थान के युवकों का अपराधिक रिकार्ड भी है।

Next Post

दीवार गिरने से मालिक सहित श्रमिक की मौत

Sat Aug 23 , 2025
रीवा:मनगवां तहसील के ग्राम नदना में 23 अगस्त को रवीन्द्र सिंह द्वारा अपने कच्चे मकान की मरम्मत कराई जा रही थी. मरम्मत के दौरान आचनक दीवाल गिरने से मरम्मत का कार्य कर रहे श्रमिक सहित मकान मालिक चपेट में आ गये. जिसमें एक श्रमिक और मकान मालिक की मौत हो […]

You May Like