पड़री थाना नोहटा के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलटी

गंता में शामिल होने के उपरांत कोटखेरा थाना तारादेही वापस जा रही थी पिकअप

पिकअप में सवार दो दर्जन से अधिक घायलों में 1 की मौत

दमोह: जिले के कुम्हारी व नोहटा थाना क्षेत्र के बीच पड़री के पास रविवार सुबह अनियंत्रित होकर एमपी 20 जीबी 4365 पिकअप पलट गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 108 और हंड्रेड डायल पहुंची और घायलों को पांच 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए तत्परता से दमोह जिला अस्पताल में लाया गया. जिनका ड्यूटी डॉक्टर और टीम द्वारा इलाज किया गया. बताया गया कि दो दर्जन से अधिक घायलों में दो घायलों की हालत गंभीर होने पर एक घायल शुभम पिता भागवत आदिवासी उम्र 19 वर्ष निवासी कोटखेड़ा की इलाज के दौरान मौत हो गई.

बताया गया है कि कुसमी थाना कुम्हारी गंता में शामिल होने के लिए पिकअप में करीब दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हुए थे,शामिल होने के उपरांत वापस लौटते समय नोहटा थाना क्षेत्र के पड़री के आगे अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई. जिसमें सभी कोटखेड़ा थाना तारादेही निवासी करीब 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं. जिनमें सोमवती पति दशरथ उम्र 50 वर्ष, अनिकेत पिता गुड्डा उम्र 18 वर्ष, सीताबाई पति मुन्ना उम्र 50 वर्ष, लोचन पिता पूरन उम्र 22 वर्ष, जयरानी पति विष्णु उम्र 45 वर्ष, अभय पिता वैनी उम्र 27 वर्ष, राधा पति परसोत्तम उम्र 35 वर्ष, सुशीला पति गुड्डा उम्र 40 वर्ष, पूजा पति रत्नेश 30, चंदा पिता ओमकार 30 वर्ष, मूंगा बाई पति रममू उम्र 60 वर्ष, सेवका पति बिज्जू 40 वर्ष, मल्लबाई पति सीताराम उम्र 40 वर्ष, सीमा पति आनंद उम्र 30 वर्ष, मौना उम्र 19 वर्ष, उमा रानी पति हनुमत उम्र 50 वर्ष, ममता पति आनंद, सौरभ, हन्ना पति मिट्ठू, माया बाई पति पप्पू, रोशनी पति श्रीराम उम्र 40 वर्ष, गिरजा बाई पति मनकू, सपना पति तेजी, संजय पिता रामदीन, माया बाई पति पप्पू के अलावा और भी घायलों की खबर है.

सभी का इलाज ड्यूटी रत डॉक्टर प्रजापति, डॉक्टर आरएस राजपूत, डॉक्टर मनीष संगतानी के अलावा सीएमएचओ डॉक्टर मुकेश कुमार जैन, सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश राय की विशेष मौजूदगी में उपचार किया गया. कलेक्टर श्री कोचर को खबर लगते ही तत्काल सभी डॉक्टरों को निर्देशित किया. जहां सभी घायलों का उपचार किया गया. वहीं एसडीएम आरएल बागरी व नोहटा थाने से प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव और प्रधान आरक्षक प्रदीप तिवारी ने पहुंच कर सभी घायलों से जानकारी ली, साथ ही शुभम आदिवासी की मौत हो जाने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर मर्ग कायम किया गया.

Next Post

सेफ क्लिक से आमजन को किया जागरूक

Mon Feb 10 , 2025
सतना पुलिस ने शहर से देहात तक चलाया अभियान सतना: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विशेष अभियान सेफ क्लिक व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में एडिशनल एसपी शहर शिवेश सिंह बघेल, एडिशनल एसपी देहात विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में स्कूल, […]

You May Like