
साइबर ठग ने झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम
जबलपुर। बिजली बिल बकाया होने के कारण आपका विधुत कनेक्शन काटा जा सकता हैं, बिल का भुगतान करें। ये बातें साइबर ठग ने बुजुर्ग से कहते हुए खाते से 22900 की राशि निकाल ली। संजीवीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस ने बताया कि विवेक कुमार गौर 51 वर्ष निवासी संजीवनीनगर ने लिखित शिकायत की कि उसके मोबाइल पर काॅल आया कि बिजली बिल बकाया होने के कारण आपका विधुत कनेक्शन काटा जा सकता है, अतः आप हमारे द्वारा निर्देशानुसार बिल का भुगतान करें, उसकेे द्वारा उनके निर्देशों का पालन करने पर उक्त मोबाइल धारक द्वारा धोखाधडी से उसके खाता से रूपये 22900 की राशि निकाल ली गई। उसने बैंक को फोन कर डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि ब्लाक कर दी है।
