7 यात्री बसो एवं एक बिना परमिट ट्रक पर चालानी कार्यवाही

रीवा। परिवहन विभाग रीवा ने गूढ़ एवं बहेरा डाबर मार्ग पर जाकर नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया. जांच में मुख्यत: यात्रियों का परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई, जिसमे पहले सीधी रीवा मार्ग पर बसो की जांच की गई. यात्री बसों की जांच में किराया सूची दिव्यांग यात्रियों के लिए शासन द्वारा निर्धारित किराए में 50 प्रतिशत की छूट अग्निशमन यंत्र,फिटनेस से संबंधित मापदंडों एवं अवैध परिवहन की जांच की गई. इसके अलावा बहेरा डाबर मार्ग पर एक हाइवा बिना परमिट के चलता हुआ पाया गया, उक्त हाईवा के संचालकों ने मौके पर ही 44500/ रुपये का जुर्माना जमा कर वाहन को मुक्त कराया. यह कार्यवाही आरटीओ रीवा के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड प्रभारी के द्वारा की गई।परिवहन सुरक्षा स्क्वाड द्वारा लगातार मार्ग पर यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए बसों पर विशेष जांच अभियान चलाया हुआ है।जिसमें बसों के अलावा ऑटो रिक्शा पर भी कार्यवाही की गई है।जांच में सात यात्री बसो को नियम विरुद्ध चलते हुए पाया गया जिनके ऊपर मोटरयान अधिनियम के अनुरूप कार्यवाही की गई. आज की कार्यवाही से 75000/- हज़ार रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है.

Next Post

प्रेमी प्रेमिका ने मिलकर पति को उतारा मौंत के घाट

Mon May 12 , 2025
पन्ना। गत 9 मई को सिमरिया थाना अंतर्गत हुये अंधे हत्याकांड का खुलासा एसपी पन्ना सांई कृष्णा थोटा द्वारा किया गया। जिसमें मृतक की पत्नी साजिश के तहत अपने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। जिसमें एसपी पन्ना सांई कृष्णा थोटा द्वारा टीआई सिमरिया के नेतृत्व में थाना स्तर […]

You May Like