प्रेमी प्रेमिका ने मिलकर पति को उतारा मौंत के घाट

पन्ना।

गत 9 मई को सिमरिया थाना अंतर्गत हुये अंधे हत्याकांड का खुलासा एसपी पन्ना सांई कृष्णा थोटा द्वारा किया गया। जिसमें मृतक की पत्नी साजिश के तहत अपने प्रेमी से पति की हत्या करवाई थी। जिसमें एसपी पन्ना सांई कृष्णा थोटा द्वारा टीआई सिमरिया के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा हत्या करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया है।

इधर, मृतक जीतेन्द्र पटेल के संबंध में पूँछताछ किये जाने पर संदेही द्वारा बताया गया कि मेरा और मृतक की पत्नी कल्पना पटेल का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी मृतक को लग गई थी । प्रेम प्रसंग की बात को लेकर मृतक आये दिन अपनी पत्नी से लडाई करता था। इसी वजह से मृतक की पत्नी द्वारा अपने पति को जान से मारने की योजना बनाई गई थी। घटना को मैने मृतक की पत्नी की योजना अनुसार गाँव के बडे राजा के खेत में जीतेन्द्र पटेल को शराब पिला कर कुल्हाडी से गले मे प्रहार करते हुये पत्थरो से सीने व चेहरे मे मारपीट कर चोट पहुँचाई थी एवं जो टी शर्ट मैं पहने हुये था उसी की बाँहो का फंदा बना कर जोर से जीतेन्द्र का गला दबा कर हत्या कर दी थी।

Next Post

जिद, जुनून एवं जज्वे से पाया जा सकता है लक्ष्य 

Mon May 12 , 2025
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जिद, जुनून एवं जज्वे से बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. मध्यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले रीवा संभाग के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि विन्ध्य का भविष्य सुनहरा है और आने […]

You May Like