पशु तस्करी पर शिकंजा: चार पिकअप वाहन जब्त, 17 भैंसें मुक्त कराई गईं

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात ग्राम उमरहर लोहरा बांध के पास की गई, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ वाहन निर्दयतापूर्वक भैंसों को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार पिकअप वाहनों को रोक लिया।

जांच के दौरान वाहनों में कुल 17 भैंसें रस्सियों से बांधकर भरी हुई मिलीं। पुलिस ने तत्काल सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक पिकअप छोड़कर अंधेरे का लाभ लेते हुए फरार हो गए। पुलिस ने जब्त वाहनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि जब्त किए गए वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है। मुक्त कराए गए सभी भैंसों को सुरक्षित थाना परिसर में रखा गया है, जहां उनके लिए चारा और पानी की व्यवस्था की गई है।

पुलिस का कहना है कि फरार वाहन चालकों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Next Post

जमोड़ी पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, जबलपुर का आरोपी गिरफ्तार

Fri Apr 10 , 2026
​सीधी। जमोड़ी पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए जबलपुर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूंछताछ में सामने आया कि मामूली विवाद हत्या का कारण बना। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा […]

You May Like