ऊर्जाधानी में रात भर हुई झमाझम बारिश 

सिंगरौली । जिले में धीरे-धीरे बारिश जोर पकड़ रही है। हालांकि पिछले साल की तुलना में अभी 300 मिलीमीटर कम है। लेकिन पिछले तीनों से सावन मास की बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है। रविवार – सोमवार की रात जिले भर में मूसलाधार बारिश हुई है। चितरंगी एवं सिंगरौली में सबसे ज्यादा, जबकि देवसर, सरई व माड़ा तहसील क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है। बैढ़न के गनियारी-देवरा मार्ग में पुल के ऊपर से पानी करीब 16 घंटे के अधिक से ऊपर चल रहा है।

दरअसल पिछले एक सप्ताह से ऊर्जाधानी में इन्द्र देवता मेहरवान हैं। रविवार की मध्यरात से लेकर सोमवार की सुबह तक बारिश का दौर चलता रहा। बीती रात हुई बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 604 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। जबकि पिछले साल आज की स्थिति में 900 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार आज सिंगरौली में 68, देवसर में 43, चितरंगी 70, सरई में 54, माड़ा 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं आसमान में आज शाम को भी काले बादल मड़रा रहे थे और बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हो रही थी। वहीं क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से कई नदी-नाले ऊफान पर हैं।

Next Post

किसानों को मिलेगा पूरा न्याय: रामनिवास

Mon Aug 17 , 2026
सिंगरौली । हर्रहवा स्थित रिलायंस पावर प्लांट के फ्लाई-एस डैम के क्षतिग्रस्त होने से आसपास के खेतों में पहुंची राखड़ ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा […]

You May Like