जानलेवा सडक़ हादसों का कारण बन रहे आवारा मवेशी

सोयतकलां, क्षेत्र सडक़ों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशी इन दिनों हादसों के कारण बनते जा रहे है. लेकिन इस ओर कोई भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है. बीती रात ग्राम सालियाखेड़ी में मवेशी के सामने आने से एक कार तीन पलटी खा गई तो वहीं दूसरी कार भी हादसे का शिकार हो गई.

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे सालिया खेड़ी ग्राम पंचायत के सामने सोयत कला से झालावाड़ जा रही अर्टिगा कार सडक़ पर खड़ी गाय से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्टिगा का संतुलन बिगडऩे से वह तीन पलटी खाकर सडक़ किनारे जा गिरी. वहीं दूसरी ओर हादसे के दौरान झालावाड़ की ओर से आ रही ब्रेजा कार भी दुर्घटना की चपेट में आ गई और वह भी क्षतिग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अर्टिगा में सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए थे. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्टिगा में द्वारका लाल, दीपक, गायत्री बाई, रामबाबू दांगी और मोना सवार थे. सभी सोयत कला से झालावाड़ जा रहे थे. हादसे में सभी को मामूली चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए झालावाड़ भेजा गया. वहीं ब्रेजा कार में पीड़ावा निवासी समीर जैन सवार थे. इस वाहन को भी नुकसान पहुंचा है. ऐसे हादसे क्षेत्र में आए दिन हो रहे है, लेकिन जिम्मेदार मुकबधिर बनकर बैठे है. स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि सडक़ों पर घुम रहे निराश्रित गोवंश को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

Next Post

अंतिम संस्कार स्थल के लिए घुटनों तक भरे पानी व कीचड़ से होकर निकले ग्रामीण

Sat Aug 1 , 2026
सुसनेर, सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मगीशपुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने ग्रामीण विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे सामने आए वीडियो में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए शव को घुटनों तक भरे […]

You May Like