एक दिन में 149 चालान, 56 लाइसेंस निलंबन के लिए भेजे गए 

जबलपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने विशेष अभियान के तहत सोमवार को जबलपुर के जसूजा सिटी, महाराजपुर फॉरेस्ट नाका और पाटन बायपास क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129 और 194(घ) के तहत कार्रवाई करते हुए 149 वाहनों पर चालान किए गए और कुल 44,700 रुपए समन शुल्क वसूला गया।

इसके अलावा हेलमेट नहीं पहनने वाले 56 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु पीओएस मशीन के माध्यम से परिवहन विभाग को भेजे गए।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के

निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में की गई। कार्यवाही के दौरान यातयात पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

खिलाड़ी सच्चा देशभक्त होता है : अनिल डागा

Mon Apr 27 , 2026
जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कल्चरल स्ट्रीट भंवरताल में आयोजित खेल संगोष्ठी में मुख्य वक्ता अनिल डागा ने कहा कि खेल व्यक्ति में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन परंपराओं और जीवन मूल्यों के संरक्षण […]

You May Like