रोजगार मेले में 13752 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य

रीवा:रीवा में अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा संभाग के 50 हजार से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करेंगे.मेले में रीवा जिले के 13 हजार 752 हितग्राहियों को विभिन्न रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है.

इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवड़े ने कहा है कि मेले में उद्यम क्रांति योजना से 200, मुद्रा योजना से 4000, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से 1000, अनुसूचित जनजाति विभाग की योजनाओं से 171 तथा जिला अन्त्यावसायी सहकारी समिति की योजनाओं से 161 हितग्राही लाभान्वित किए जाएंगे. हथकरघा विभाग 100, पिछड़ावर्ग कल्याण विभाग 100, उद्यानिकी विभाग 500, मछलीपालन विभाग 500, आजीविका मिशन 4000 तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से 20 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा.

रोजगारमूलक योजनाओं में युवा संगम रोजगार मेले से 1000, क्षेत्रीय औद्योगिक विकास निगम द्वारा आद्योगिक केन्द्रों में 500 तथा जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के बाहर की इकाईयों में 500 हितग्राहियों को रोजगार का अवसर दिया जाएगा. आईटीआई द्वारा 500 तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 500 हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

प्रभारी कलेक्टर ने कहा है कि सभी संबंधित अधिकारी स्वरोजगार योजनाओं के लक्ष्य से 50 प्रतिशत अधिक प्रकरण 15 सितम्बर तक तैयार करके बैंकों में दर्ज करा दें. प्रकरणों के निराकरण के लिए बैंकों के साथ हर सप्ताह बैठक करें. अग्रणी बैंक प्रबंधक बैंकों में दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण कराएं. जिला स्तर पर रोजगार मेला लगाकर पात्र युवाओं को रोजगार दें.

Next Post

‘परम सुंदरी’ ने 6 दिन में कमाए इतने करोड़, बनी जाह्नवी कपूर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

Thu Sep 4 , 2025
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी ने रिलीज के 6 दिनों में 37.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने बजट का 60 फीसदी वसूल कर लिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ […]

You May Like