जिला चिकित्सालय का हुआ फाइनल असेसमेंट

सतना :मिशन कायाकल्प के अंतर्गत शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का फाइनल असेसमेंट हुआ. इस दौरान 3 सदस्यीय दल ने व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया. असेसमेंट की रिपोर्ट सीधे राज्य शासन को भेज दी गई.उपसंचालक क्वालिटी भोपाल डॉ. पंकज बुधौलिया के साथ-साथ शिवपुरी जिला चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. शकीला अंसारी और डॉ. राम कुमार चौधरी की 3 सदस्यीय टीम द्वारा शुक्रवार को जिला चिकित्सालय की टीम का फाइनल असेसमेंट किया गया.

इस दौरान चिकित्सालय परिसर से लेकर ओपीडी, इमरजेंसी रुम, माइनर ओटी, मेजर ओटी, किचन, लॉण्ड्री, मर्चुरी, नैदानिक केंद्र सहित सभी वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया गया. निरीक्षण दल द्वारा उपलब्ध मानकों की सूची के अनुरुप निरीक्षण करते हुए मार्किंग की. बताया गया कि निरीक्षण के दौरान की गई मार्किंग को सीधे राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया जाएगा. जिसके आधार पर आगे कायाकल्प पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी. गौरतलब है कि 5 वर्ष पहले तक जिला चिकित्सालय का मिशन कायाकल्प में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला था. लेकिन उसके बाद परफारमेंस लगातार गिरता चला गया. लिहाजा देखने वाली बात होगी कि इस बार हुए फाइनल असेसमेंट कि कोई कमाल हो पाता है अथवा नहीं.
  बंद मिला मुख्य गेट
मिशन कायाकल्प के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर का मुख्य गेट बंद पाया गया. जिसे देखते ही जांच दल ने नाराजगी जाहिर की. इतना ही नहीं बल्कि जब परिसर के बाहर सडक़ किनारे ठेले-गुमटी का अतिक्रमण देखा तो कड़ी आपत्ति जताई गई. गौरतलब है कि अस्पताल से सटी नाली की सफाई होने के कारण मलगा बाहर पड़ा हुआ था. लिहाजा इस फजीहत से बचने के लिएमुख्य गेट बंद करा दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद भी जांच दल की नजर विसंगतियों पर पड़ ही गई.
   निशाने पर रहे डीएएम
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सतना कार्यालय में बतौर जिला लेखा प्रबंधक पदस्थ सुभाष चंदेल, उप संचालक क्वालिटी डॉ. पंकज बुधौलिया के निशाने पर आ गए. दरअसल मिशन कायाकल्प निरीक्षण के बाद डॉ. बुधौलिया द्वारा स्वास्थ्य मिशन कर्मियों के साथ बैठक ली गई. स्वास्थ्य मिशन में लेखा से संबंधित कार्य को ठीक से संपादित नहीं करने और वेतन सहित अन्य भुगतान में लेटतलीफी करने के मामले में डॉ. बुधौलिया ने लेखा प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई. आलम यह रहा कि कार्यशैली पर कड़ी आपत्ति जताते हुए डॉ. बुधौलिया ने लेखा प्रबंधक के टर्मिनेशन तक की ताकीद कर दी

Next Post

युवक का हंगामा, सहायता केंद्र में की तोड़फोड़

Sat Feb 21 , 2026
सतना: जिला अस्पताल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने ओपीडी पर्ची काटने वाले ऑपरेटर से अभद्रता करते हुए अस्पताल परिसर में बने सहायता केंद्र में तोड़फोड़ कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब अस्पताल में सीमित स्टाफ मौजूद […]

You May Like