
भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी झुग्गी बस्ती में अवैध शराब खपाने के लिए तस्करी कर रहा था.
पुलिस के मुताबिक अयोध्यानगर नगर क्षेत्र की मल्टियो एवं झुग्गी बस्तियों में अवैध शराब बेची जा रही थी. सोमवार को वाहन में बडे बैग के अंदर अवैध शराब लेकर जा रहे आरोपी मोहम्मद समीर खान (19) निवासी रोशनपुरा को पकड़ा गया. आरोपी के पास से मिली अवैध देशी शराब की 7 पेटियां और वाहन को जब्त किया गया. शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख 65 हजार रुपए आंकी गई है. आरोपी समीर ने 8 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और वह प्राईवेट काम की आड में शराब तस्करी कर रहा था.