![]()
भोपाल। जीआरपी थाना भोपाल ने इटारसी से भटकर भोपाल पहुंचे पांच नाबालिगों की पहचान की. सभी बच्चों का मेडिकल कराते हुए उनके परिजनों के आने तक उन्हें एक स्वयं सेवी संस्था में रखा गया है.
जीआरपी भोपाल के मुताबिक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चैकिंग के दौरान तीन लडकियां और दो लडके, जिनकी उम्र करीबन 4 से 10 साल है. बच्चों ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह अपने घर इटारसी से भटक कर रेलवे स्टेशन भोपाल आ गये. बच्चों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें इसकी सूचना दी गई है. बच्चों के परिजनो के आने तक सभी का मेडिकल कराकर एक संगठन में सुरक्षित रखा गया है.
