ग्वालियर: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद स्वर्गीय प्रभात झा को आज भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में मुखर्जी भवन स्थित संभागीय कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रभात के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि प्रभातजी आम कार्यकर्ता की मदद करने वाले इंसान थे। उन्होंने कहा कि उनकी कर्मठता उनके काम करने का तरीका आज उन्हें कहां तक ले गया।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं राज्यसभा सांसद रहे प्रभात जी हर कार्यकर्ता के दिल में निवास करते थे। वही भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के लिए कार्यकर्ता थे और उनका पूरा जीवन लोगों की मदद में गया है उन्होंने कहा कि पत्रकार रहते हुए समाज में खड़े रहना और लोगों की मदद करना उनका मुख्य उद्देश्य था। श्रद्धांजलि सभा में वेद प्रकाश शर्मा, रविंद्र सिंह राजपूत, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, गंगाराम बघेल, कनवर किशोर मंगलानी, विनय जैन, प्रिया तोमर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
