सिंगरौली को मिला मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सुविधाओं में नई सौगात

सिंगरौली। 288 करोड़ की लागत से बने सिंगरौली मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर से वर्चुअल माध्यम से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि धार, बैतूल, पन्ना और कटनी में पीपीपी मॉडल पर नए मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे। साथ ही आयुष्मान सखी, स्मार्ट चैटबॉट और वयवंदना कार्ड जैसे नवाचारों से अंतिम छोर तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति तक इलाज की सुविधा पहुंचे, इसके लिए एयर एम्बुलेंस, राहगीर योजना और शव वाहन जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर स्वास्थ्य योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन होगा।

लोकार्पण के साथ ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। अब मरीजों को बड़े हादसों में रीवा, जबलपुर या वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर महापौर रानी अग्रवाल, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, एसपी मनीष खत्री सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से मातृ मृत्यु दर में कमी आई है और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हर वर्ग को बेहतर उपचार मिल रहा है।

Next Post

पचीस सौ चालीस मैट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंची बरगवां 

Mon Aug 25 , 2025
सिंगरौली। जिले में उर्वरक की किल्लत मची हुई है। पिछले तीन-चारों दिनों से किसानों को छटाक भरी यूरिया लेने के लिए काफी भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। समितियों में खाद नही है। हालांकि आज यूरिया की एक रैक बरगवां रेलवे स्टेशन पर पहुंची है। जिसकी कुल मात्रा 2540 मैट्रिक टन […]

You May Like