सिरप बेचने वाले को फांसी दें, स्वास्थ्य मंत्री दें इस्तीफा

सीहोर।शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा गुरुवार की शाम तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क से छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरफ दवाई के सेवन से मृत हुए बच्चों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देने के बाद तहसील चौराहा से टॉकीज चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया.

कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल इस्तीफा दो के नारे भी लगाए गए. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ विभाग का सिस्टम पूरी तरह से बेकार हो चुका है. बाजार में खुलेआम जहरीली दवाइयां बिक रही हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कठोर कार्यवाही करने को तैयार नहीं हैं. छोटे कारोबारी ऊपर कारवाई की जा रही है और बड़ों को बचाया जा रहा है.

श्री वर्मा ने कहा कि जहरीली कफ सिरफ दवाई बेचकर मासूम बच्चों की जान लेकर माताओं की कोख को उजाडऩे वाले दरिंदों को फांसी देने के आदेश दिए जाने चाहिए और घटना की जिम्मेदारी लेते हुए उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफ दे देना चाहिए. प्रदर्शन में ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, नईम नवाब, संतोष सिंह, ओम प्रकाश गौर, सुनील दुबे, राकेश शर्मा, विवेक राठौर, मजीद अंसारी, मुकेश ठाकुर, घनश्याम यादव, नरेंद्र खंगराले, इरफान लाला, घनश्याम मीणा, मनोज पटेल, सारा यादव, ईश्वर ठाकुर, तुलसी राठौर, भगत तोमर, रामायण शुक्ला, अजय रैकवार, कमलेश चांडक, प्रेम नारायण परमार, विवेक टांक, गजराज परमार, राजू कौशल आदि शामिल थे.

 

 

Next Post

सूने घर का ताला तोड़ 2 लाख चोरी

Fri Oct 10 , 2025
बरदाडीह क्षेत्र की घटना सतना : शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि सूना घर देखते ही वे धावा बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं. नतीजतन इन दिनों हर रोज शहर में कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसी कड़ी […]

You May Like