अनियंत्रित ई-रिक्शा ने पांच वाहनों को टक्कर मारी

सतना: शहर के सर्किट हाउस क्षेत्र में रविवार शाम एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने सड़क पर पांच बाइकों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इस घटना में कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं घटना होता देख चालक मौके से भाग निकला।प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा अत्यधिक तेज गति से चल रहा था और चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप, रिक्शा सड़क किनारे चल रहे पैदल यात्रियों और दोपहिया सवारों से टकरा गया। टक्कर के बाद भी रिक्शा नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए कई किलोमीटर तक उसका पीछा किया और अंततः ई-रिक्शा को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया।
मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक भीड़ का फायदा उठाकर चकमा देकर भाग निकला। बताया गया कि वह आयुष्मान हॉस्पिटल रोड से भागते हुए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पास पहुंचा, जहां उसे दोबारा पकड़ा गया, लेकिन फिर से भीड़ देखकर वह फरार हो गया। घटना को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने शहर में ई-रिक्शा के संचालन पर सख्त निगरानी और नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

बजट के प्रावधान से शिक्षा को मिलेगा मजबूत आधार:डॉ आशीष

Mon Feb 2 , 2026
सतना: वैसे तो हर वर्ष प्रस्तुत होने वाले केंद्रीय बजट में रक्षा क्षेत्र के मद में बढ़ोत्तरी देखने को मिलती है. लेकिन इस बार शिक्षा क्षेत्र के लिए लगभग 1.39 लाख करोड़ रु के प्रावधान के चलते शिक्षा को मजबूत आधार मिलेगा. वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. आशीष तिवारी ने […]

You May Like