सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी ने रिलीज के 6 दिनों में 37.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अपने बजट का 60 फीसदी वसूल कर लिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रही है। तुषार जलोटा के डायरेक्शन और दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को एक बार फिर गिरावट के साथ सामने आई, लेकिन इसके बावजूद इसने एक खास रिकॉर्ड बना लिया है।
परम सुंदरी ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ की कमाई से शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन 9.25 करोड़ और तीसरे दिन 10.25 करोड़ का कारोबार किया। हालांकि चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई और यह केवल 3.25 करोड़ रुपये कमा पाई। लेकिन पांचवें दिन इसने थोड़ी रिकवरी करते हुए 4.25 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, छठे दिन बुधवार को फिल्म की कमाई फिर से घटी और केवल 2.85 करोड़ रुपये दर्ज किए गए।
