28 वाहनों से वसूला 14 हजार का जुर्माना

जबलपुर: सड़क सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने और मोटरयान अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के लिये परिवहन विभाग द्वारा सोमवार से 2 सप्ताह तक चलने वाली वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। जिसमें पहले दिन ही 28 वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 14 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के पहले दिन जिले में वाहनों की चेकिंग की है, जिसमें मुख्य रूप से वाहनों में अग्निश्मन सिस्टम न लगे होने, वाहन में फस्टटेड किट उपलब्ध न होने, रेट्रो रिफलेक्टिव नहीं लगे होने पर संबंधित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
इन वाहनों में मिली कमियां
आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी के अनुसार प्राथमिक चिकित्सा के बिना मिले 7 वाहनों से 3500 रुपए, अग्निशमन यंत्र के बिना मिले 8 वाहनों से 4000 रुपए, वीएलटीडी/पैनिक बटन के बिना मिले 4 वाहनों से 2000 रुपए, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के बिना मिले 3 वाहनों से 1500 रूपये, बिना वर्दी मिले चालक के 4 वाहनों से 2000 रुपए, बिना नामपट्टिका मिले चालक के 2 वाहनों से 1000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Next Post

तेज रफ्तार बस से यात्रियों को चोट

Tue Sep 23 , 2025
इंदौर: नर्मदा चौराहा क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही बस के उछालने से दो महिलाएं घायल हो गईं. पुरानी बस्ती सूर्यदेव नगर निवासी इंदूबाई और उनकी परिचित पूजा बस नम्बर एमपी 09 एफए 8169 में सवार थीं. बस चालक जैसे ही स्पीड ब्रेकर पर से गुजरा, […]

You May Like