
इंदौर। महिलाओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से, इंदौर नगर निगम, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त प्रयासों से “ट्रैफिक शक्ति” अभियान के तहत निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर की शुरुआत की गई है। यह शिविर आज से इंदौर के सभी नगर निगम झोन कार्यालयों में आयोजित किया जा रहा है।
महिलाओं के लिए निःशुल्क लर्निंग लाइसेंस शिविर में उमड़ी भीड़
