ग्वालियर में कार्बाइड गन से आंख झुलसने के केस हुए 36

ग्वालियर। शहर में आज कार्बाइड गन से आंख चोटिल होने के 17 नए केस सामने आए हैं, जबकि 19 मामले पहले ही आ चुके थे। अब तक 48 घंटे में 36 केस ग्वालियर के जेएएच, जिला अस्पताल, बिड़ला अस्पताल व रजन ज्योति तक पहुंचे हैं। इनमें से आठ की आंख में ज्यादा चोट थी, इनमें से चार लोगों की आंख का कॉर्निया जलकर सफेद हो गया है। इनको इलाज में लेकर ऑपरेट किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कम से कम सात दिन बाद परिणाम पता लगेगा कि रोशनी लौटेगी या नहीं। बीती रात पुलिस ने कलेक्टर द्वारा धारा 163 लागू होने के बाद कार्बाइड गन के क्रय-विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। आदेश आने के बाद पुलिस ने दुकानों पर छानबीन की है।

ग्वालियर समेत पूरे मध्य प्रदेश में कार्बाइड गन से आंख चोटिल होने के सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 20 के लगभग ऐसे केस हैं जिनमें एक आंख की रोशनी लगभग जा चुकी है और कॉर्निया सफेद पड़ चुका है, लेकिन आंख की रोशनी आ पाएगी या नहीं यह कहा नहीं जा सकता है। ग्वालियर में दीपावली के बाद बुधवार को 19 ऐसे केस सामने आए थे जिनमें कार्बाइड गन चलाते समय आंख बुरी तरह झुलस गई थी। इनमें से एक केस सतेन्द्र गुर्जर निवासी गोहद हाल निवासी डीडी नगर का था, जिसकी आंख इतनी बुरी तरह जख्मी थी कि उसे भोपाल एम्स में भर्ती करना पड़ा। आज फिर कार्बाइड गन से आंख चोटिल होने के मामलों में इजाफा हुआ है। जयारोग्य अस्पताल, जिला अस्पताल मुरार, रतन ज्योति नेत्रालय समेत अन्य अस्पताल में 17 नए केस सामने आए हैं, जिनमें कार्बाइड गन चलाते समय आंख झुलस गई है। इनमें से आठ की आंख की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने कार्बाइड गन बनाने वाला किया गिरफ्तार कार्बाइड गन से आंख चोटिल होने के सैकड़ों मामले मध्य प्रदेश में आ चुके हैं, लेकिन इसमें पहला बड़ा एक्शन ग्वालियर में ही हुआ है। गुरुवार को कलेक्टर ग्वालियर रूचिका चौहान ने धारा 163 के आदेश जारी करते हुए कार्बाइड गन के क्रय विक्रय व उपयोग पर रोक लगाई थी। जिस पर एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने तत्काल टीम को एक्शन के लिए कहा। इंदरगंज थाना स्थित झाडू वाला मोहल्ला में पुलिस ने एक व्यक्ति को कार्बाइड गन बेचते हुए पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहिद अली निवासी झाडू वाला मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने इंदरगंज थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Post

सोयाबीन खरीदी: भावांतर नीलामी में 4361की लगी अधिकतम बोली, 1400 क्विंटल बिका

Fri Oct 24 , 2025
बेगमगंज। आज से सोयाबीन की भावांतर योजना से कृषि उपज मंडी में खरीदी शुरू हुई । विभिन्न क्षेत्रों से किसान अपना सोयाबीन बेंचने के लिए लेकर आए । मंडी में सोयाबीन की नीलामी के दौरान सबसे पहली अधिक बोली ओसवाल ट्रेडर्स की 4350 एवं दूसरी 4361 सुशील ट्रेडर्स की रही। […]

You May Like