
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में एक मासूम ने घर पर रखा तारपीन का तेल पी लिया जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक रेवान्शी उर्फ बेबी रजक 2 वर्ष निवासी दुर्गाजी मंदिर के पास चेरीताल कोतवाली को दोपहर लगभग 12-30 बजे घर पर तारपिन का तेल पी लेने से पिता हिमांशु रजक द्वारा भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के रेवान्शी उर्फ बेबी रजक की मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
