मानसून को लेकर इंदौर जू अलर्ट, सभी जानवरों का वैक्सीनेशन पूरा

इंदौर: शहर में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए. इंदौर प्राणी संग्रहालय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है.
जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए आवश्यक सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि जू में प्रत्येक जानवर के बाड़े एंक्लोजर में पहले से ही पर्याप्त सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अलावा अतिरिक्त शेड तैयार किए गए हैं.

जिससे बारिश के दौरान अलग से तैयारी की आवश्यकता नहीं करना पड़े. उनका कहना है कि मानसून का मौसम अधिकांश वन्यजीवों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल माना जाता है. उत्तम यादव ने बताया कि मौसम परिवर्तन के दौरान जानवरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मानसून से पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी जानवरों का वैक्सीनेशन समय पर कराया जा चुका है. बाड़ों और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि फंगल संक्रमण या अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका को रोका जा सके

Next Post

पूर्वी रिंग रोड के किसान मुआवजा नीति से सहमत

Wed Jul 8 , 2026
इंदौर: शहर के नए पूर्वी रिंग रोड निर्माण को लेकर किसान सहमत हो गए हैं. शासन द्वारा गाइड लाइन बढ़ाने और मुआवजा नीति में सुधार करने के बाद सड़क निर्माण की सहमति दे दी है.आज कलेक्टर जनसुनवाई में सांवेर तहसील के किसान नए पूर्वी रिंग रोड में शासन द्वारा जमीन […]

You May Like