फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत 

बेगमगंज। निकटवर्ती ग्राम फतेहपुर में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ 30 वर्षीय किसान जब अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी देने के लिए गए ओर विद्युत मोटर चालू करते समय करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना का पता तब चला जब उनका नौकर खेत पर पहुंचा तो उसने किसान को अचेत अवस्था में पड़े हुए देखकर परिजनों को सूचना दी ।

जब परिजन भागकर खेत पर पहुंचे तो वहां का माजरा देखकर होश उड़ गए।

आनन फानन में उन्हें उठाकर सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में डियूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम से इंकार करने पर दो घण्टे तक शव मर्चुरी रूम में पड़ा रहा। परिजनों सहित करीब दो सौ लोग सागर-भोपाल मार्ग पर नारेबाजी करते हुए आ गए ओर चक्काजाम करने लगे । खबर मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीओपी श्रीमती सोनाली गुप्ता ने समझाइश देकर चक्काजाम नहीं होने दिया और पोस्टमार्टम के लिए दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था कराई।

तब कहीं जाकर आक्रोशित लोग माने। खबर लिखे जाने तक मृतक किसान का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। दूसरे डॉक्टर के आने की प्रतीक्षा की जा रही है।

Next Post

भाजपा नेताओं नागपाल ओर पारथ सिंह पटेल की पहल पर सचिव संघ की हड़ताल समाप्त

Fri Jan 30 , 2026
बनखेड़ी। पिछले 9 दिनों से चल रही सचिव एवं सहायक सचिव संघ की हड़ताल का आखिरकार अंत हो गया। हड़ताल समाप्त कराने में वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीत नागपाल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पार्थ सिंह पटेल की अहम भूमिका रही। दोनों नेताओं की पहल पर सचिव-सह सचिव संघ, सरपंच संघ […]

You May Like