गर्मी के बीच आंधी-तूफान का अलर्ट, 50 किमी घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, लू की भी चेतावनी

जबलपुर। नौतपा के दौर में एक साथ शहर दो मौसम प्रणालियों की चपेट में है। एक तरफ सूरज की तपिश के साथ तीव्र ऊष्ण लहर का प्रकोप बढऩे की आशंका है, वहीं दूसरी तरफ अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ते हुए तीव्र आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर दी है। शनिवार को भले ही पारे में गिरावट आई लेकिन गर्मी के तेवर जस के तस रहे । सुबह से सूर्यदेव तमतमाये रहे। भारी उमस महसूस से लोग पसीने छूटे बल्कि बेचैनी बढ़ गई थी। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पर पहुंच गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा । सुबह के वक्त आद्रता 51 और शाम को 31 प्रतिशत दर्ज की गई । उत्तर-पश्चिमी हवाएं 6 से 7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम विभाग ने सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से गरज-चमक के साथ बारिश और इस दौरान बिजली गिरने की संभावना जाहिर की है। बादलों की आवाजाही के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही झुलसाने वाली लू चलने की भी चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग की माने तो दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, पश्चिम-मध्य एवं पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी व उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है। आगामी 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप द्वीपसमूह, केरल एवं तमिलनाडु के कुछ और भागों, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य एवं उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और क्षेत्रों व दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष भागों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी की ऊँचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है, जो ऊँचाई के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके साथ ही अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हो रही है।

Next Post

मकान की खुदाई में मिला 12 किलो का विशाल सैन्य जिंदा बम

Sat May 30 , 2026
जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट के नजदीक गदेरी में एक निर्माणाधीन मकान में खुदाई के दौरान 12 किलोग्राम वजनी का जिंदा विशाल सैन्य बम मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बम मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। खमरिया थाना […]

You May Like