
इंदौर. बाणगंगा थाने में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस के करीब 50 छात्र छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जांच प्रक्रिया और फॉरेंसिक के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी.
भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर के निर्देशन में उप निरीक्षक शुभम पांडे ने छात्रों को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया. उन्होंने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस डायरी संधारण, क्राइम सीन निरीक्षण, साक्ष्य संकलन व संरक्षण तथा जांच में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी. छात्रों को मौके पर ही अपराध स्थल प्रबंधन, साक्ष्य संग्रहण की तकनीक, चेन ऑफ कस्टडी के महत्व और विवेचना किट व विसरा नमूनों के प्रबंधन के बारे में प्रायोगिक तरीके से समझाया. साथ ही जांच के दौरान आने वाली चुनौतियों और न्यायालय में साक्ष्यों की भूमिका पर भी चर्चा की गई. अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर अपनी जिज्ञासाएं दूर कीं.
