
रीवा, रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एजी कॉलेज के समीप पंप की केबल काट रहे एक आरोपी को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया जिसकी जमकर पिटाई की गई
जानकारी मिलने के बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची जहां से आरोपी हिरासत में लिया गया
बताया जा रहा है कि नवनिर्मित मकान में लगे पंप की आरोपी केबल काट रहा था जब वह केवल ले जाने की फिराक में था तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया
आरोपी की पहचान निपानिया निवासी रमेश गोण के रूप में की गई है चोरी की घटना में पकड़े गए आरोपों की पिटाई होने के कारण उसे काफी चोट आई थी जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया
बताया जा रहा है कि इलाज के बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत नहीं हुई जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया इसके बाद वह एक बार फिर मौके पर पहुंचा और मकान मालिक के साथ गाली गलौज करने लगा जिसकी शिकायत मकान मालिक के द्वारा सिविल लाइन थाने में की गई है
