दक्षिण अफ़ग़ानिस्तान में नदी में गिरा ट्रैक्टर, 12 लोगों की मौत और 4 घायल

काबुल, 23 अगस्त (वार्ता) दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रांत में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर के नदी में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति निदेशक हाफ़िज़ अब्दुल बारी राशिद ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह भीषण दुर्घटना गरमसिर ज़िले में हुई, जिसमें तीन महिलाओं और नौ बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल भी बच्चे हैं।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी समय पर घटनास्थल पर पहुँच गए और 14 अन्य लोगों को बचा लिया गया।

अफ़ग़ानिस्तान के देहात क्षेत्रों में ग्रामीण अक्सर कृषि उत्पादों को मंडी या बाजार ले जाने और आने-जाने के लिए ट्रैक्टरों और जानवरों का इस्तेमाल करते हैं।

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना राशि वसूली पर निगम की सख्ती

Sat Aug 23 , 2025
छिंदवाड़ा: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बीएलसी घटक में राशि लेने के बावजूद पक्के मकान न बनाने वाले हितग्राहियों पर नगर निगम छिंदवाड़ा की सख्ती लगातार जारी है। शुक्रवार को 106 हितग्राहियों पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार द्वारा राजस्व रिकवरी प्रमाणपत्र (RRC) जारी किया गया था। इन प्रकरणों की कुल राशि […]

You May Like