शिवपुरी नपा ने 19 सफाईकर्मी हटाए, चार निलंबित

शिवपुरी। सफाई के काम में लापरवाही के चलते नगर पालिका शिवपुरी ने 19 अस्थाई सफाई कर्मियों को हटा दिया है जबकि चार स्थाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है। कुल 23 सफाई कर्मियों के खिलाफ नपा सीएमओ ने कार्रवाई की है। सफाई को लेकर प्रभारी मंत्री लगातार भ्रमण कर हिदायत दे रहे थे। सफाई दरोगा से रिपोर्ट ली तो पता चला कि कोई 1 माह तो कोई 6 माह से गायब है।

नपा सीएमओ इशांक धाकड़ ने 23 सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सफाई दरोगा की रिपोर्ट के आधार पर लगातार गैर हाजिर च रहे 19 अस्थायी सफाई कर्मियों को हटा दिया है। शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले गैर हाजिर सफाई संरक्षक लीला, गुड्‌डी, रेखा, मुन्नी, ललीता, महेंद्र खरे, गणेश, रोहित, गुड्डी, विमला, सुरेंद्र, मोहित, साजन, सौरभ, संजय, आकाश, रीना, मनीष, कृष्णा को सफाई संरक्षण के अस्थायी पद से हटा दिया है। अस्थायी सफाई संरक्षक मनीष, आकाश पिछले 6 माह से गैर हाजिर निकले।

Next Post

कोटा रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य से इंदौर-कोटा एक्सप्रेस प्रभावित

Sun Oct 5 , 2025
इंदौर. पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में कोटा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 2 पर निर्माण कार्य के चलते प्रस्तावित ब्लॉक के कारण एक ट्रेन प्रभावित होगी. रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि 8 अक्टूबर 2025 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22984 – […]

You May Like