संभागीय समीक्षा बैठक: आयुक्त ने कलेक्टरों के साथ विभिन्न विषयों पर की चर्चा

उज्जैन: संभाग आयुक्त आशीष सिंह द्वारा उज्जैन प्रशासनिक संकुल भवन में उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों के कलेक्टरों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में संभाग स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों एवं विकास गतिविधियों की अलग-अलग विषयों पर समीक्षा की जा रही है।

समीक्षा के दौरान आयुक्त द्वारा जिलों में चल रहे कार्यों की प्रगति, शासन की प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। कलेक्टरों से अपने-अपने जिलों की स्थिति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों की जानकारी ली जा रही है।बैठक का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में समन्वय स्थापित करना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा संभाग के समग्र विकास को गति देना है।

Next Post

पुरानी छावनी में गिरा 100 साल पुराना बिजली का खंभा, हादसा टला

Wed Dec 17 , 2025
गुना: शहर के वार्ड क्रमांक 7 स्थित पुरानी छावनी क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जर्जर और लगभग 100 साल पुराना बिजली का खंभा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस समय खंभा गिरा, उसकी चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं […]

You May Like