प्रधानमंत्री आवास योजना राशि वसूली पर निगम की सख्ती

छिंदवाड़ा: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) बीएलसी घटक में राशि लेने के बावजूद पक्के मकान न बनाने वाले हितग्राहियों पर नगर निगम छिंदवाड़ा की सख्ती लगातार जारी है। शुक्रवार को 106 हितग्राहियों पर कार्रवाई करते हुए तहसीलदार द्वारा राजस्व रिकवरी प्रमाणपत्र (RRC) जारी किया गया था। इन प्रकरणों की कुल राशि 42 लाख 51 हजार रुपये है।

नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने बताया कि आज 35 प्रकरणों में नोटिस तामिल किए गए हैं। इसके साथ ही शेष 158 प्रकरणों पर आगामी दिनों में कार्यवाही की जाएगी।आयुक्त श्री राय ने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का दुरुपयोग करने वालों से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा। आरआरसी जारी होने के बाद राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी, जिसके अंतर्गत संबंधित हितग्राहियों की चल-अचल संपत्तियां कुर्क कर नीलाम की जा सकती हैं।

राशि का लाभ ले चुके हितग्राहियों के संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज नगर निगम के पास उपलब्ध है। जिनकी नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने दोहराया कि जिन हितग्राहियों ने योजना की राशि प्राप्त की है, वे निर्धारित समय सीमा में अपना मकान निर्माण कार्य पूरा करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सुबह से लेकर दोपहर तक रिमझिम फिर शुरू हुई झमाझम बारिश

Sat Aug 23 , 2025
सिंगरौली: ऊर्जाधानी में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हुआ है। आज दिन शनिवार की अल सुबह से लेकर दोपहर तक बूंदाबांदी एवं रिमझिम, इसके बाद रूक-रूक कर झमाझम बारिश होने से शहर में कई जगह जलजमाव हो गया है।गौरतलब है कि जिले में पिछले एक सप्ताह से बारिश थम […]

You May Like