नाबालिग के अपहरण का बदला लेने युवक की बहन का अपहरण, पुलिस ने घंटों में युवती को कराया मुक्त

उज्जैन। नाबालिग को लेकर भागे युवक की बहन का नाबालिग के परिजनों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने चंद घंटे की तलाश के बाद युवती को मुक्त कर दिया। अपहरण में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक की तलाश जारी है। पुलिस ने नाबालिग और उसको लेकर भागने वाले युवक को भी दस्तयाब किया है।

17 जनवरी की देर शाम नजरपुर क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय पूजा पिता राजेश चंदेल जाति बंजारा का मारुति वैन में आए 4 से 5 लोगों ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए। युवती के परिजनों ने मामले की सूचना घटिया थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अपहरण करने वालों की तलाश शुरु रातभर तलाश करने के बाद दूसरे दिन सुबह होते-होते पुलिस ने महिदपुर से 5 किलोमीटर दूर एक गांव से अपरहत युवती को दस्तयाब कर लिया और उसका अपहरण करने वाले दो आरोपी चैनसिंह पिता भीमसिंह बंजारा, अर्जुन पिता तूफानसिंह बंजारा निवासी नजरपुर के साथ एक अन्य महिला को हिरासत में ले लिया। अपहरण में शामिल एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं अपहरण में शामिल वेन बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 12 जनवरी को नजरपुर की रहने वाली 15 साल 6 माह की नाबालिग को वहीं का रहने वाला विकास चंदेल प्रेम प्रसंग के चलते भाग कर ले गया था। नाबालिग के परिजनों ने घटिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। जांच में सामने आया था कि विकास चंदेल उसे लेकर भागा है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी, इसी बीच नाबालिग के परिजनों ने उसे बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले विकास चंदेल की बहन का अपहरण कर लिया। पुलिस ने नाबालिग और विकास चंदेल को 5 दिन की तलाश के बाद उज्जैन से दस्तयाब किया है। नाबालिग और युवती के अपराह्न में पुलिस द्वारा सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Next Post

दावोस में मप्र के हरित ऊर्जा रोडमैप पर वैश्विक संवाद, विदेशी निवेश और सहयोग की संभावनाएँ मजबूत

Mon Jan 19 , 2026
भोपाल। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में मध्यप्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा रोडमैप, हालिया परियोजना विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की निविदा एवं खरीद प्रक्रियाएँ विदेशी डेवलपर्स […]

You May Like