गाटर गिरने से ट्राला चालक की मौत, गैसाबाद पुल पर हुआ हादसा

हटा/दमोह। हटा पन्ना मार्ग पर व्यारमा नदी पर बने गैसाबाद पुल के एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है,निर्माण सामग्री लेकर गाजियाबाद से पहुंचे एक ट्राला चालक की गाटर गिरने से मौत हो गई.जानकारी के अनुसार ट्राला में पुल निर्माण के लिए गाटर रखे हुए थे। ट्राला चालक जफर याब पिता विश्वा याब, उम्र 32 वर्ष, निवासी गाजियाबाद ट्राला के नीचे बाजू में बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक एक गाटर खिसककर नीचे गिर गया और वहां बैठे चालक के ऊपर जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मंगलवार सुबह 9 बजे घटना के बाद काम कर रहे मजदूरों ने तत्काल निजी वाहन से घायल चालक को सिविल अस्पताल हटा पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी संबंधित पुलिस को दी गई है।

Next Post

अमेरिका के नये प्रतिबंधों से लड़ने के लिए तैयार : ईरान

Tue Aug 25 , 2026
तेहरान, 25 अगस्त (वार्ता) ईरान ने मंगलवार को कहा कि वह अमेरिका की ओर से लगाये गये नये व्यापक प्रतिबंधों का सामना करने के लिए तैयार है और इनका आर्थिक प्रभाव संभालने के लिए दो साल की योजना तैयार की गयी है। ईरान के वित्त मंत्री अली मदनीजादेह ने सरकारी […]

You May Like