डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत ग्राम मनखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद पर एक युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।पुलिस के अनुसार, ग्राम मनखेड़ी निवासी अशोक उइके का लालू नेताम और उसके भाई दिनेश नेताम के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी बात को लेकर उनके बीच बहस हुई इस दौरान लालू और दिनेश ने अशोक पर डंडों से प्रहार किया। गंभीर चोटें आने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों आरोपी भाइयों, लालू नेताम और दिनेश नेताम की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

कारगिल युद्ध के 527 शहीदों को महाराज बाड़े पर दी गई श्रद्धांजलि

Mon Jul 27 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर के महाराज बाड़े पर कारगिल युद्ध विजय के 27 वें शहीद दिवस पर कारगिल शहीद खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेना के कमांडेंट दुआ, बीएसएफ के वरूणेन्द्र प्रताप सिंह एवं एनसीसी के जवानों ने कारगिल शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। इस […]

You May Like