ग्वालियर: ग्वालियर के महाराज बाड़े पर कारगिल युद्ध विजय के 27 वें शहीद दिवस पर कारगिल शहीद खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेना के कमांडेंट दुआ, बीएसएफ के वरूणेन्द्र प्रताप सिंह एवं एनसीसी के जवानों ने कारगिल शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। इस अवसर पर सेना द्वारा शहीदों को सलामी भी दी गई।
इसी कार्यक्रम के तहत शाम को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके बाद शहीद हुए जवानों के परिवारों का सम्मान किया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। 1993 में आतंकवादियों से लड़ते हुए भिंड जिले के लहार मैं रहने वाले शहीद सरमन कुशवाहा के परिवार का सभी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। बीएसएफ, सेना मुख्यालय मुरार, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय एवं जिला तथा पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदे मातरम गायन के साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई
Next Post
भोपाल में एसी ई-बसों को फिर लगा ब्रेक, टिकटिंग सॉफ्टवेयर अधूरा; यात्रियों का इंतजार बढ़ा
Mon Jul 27 , 2026
भोपाल: आधुनिक सुविधाओं से लैस एसी इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। शहर में 20 जुलाई से ई-बसों का ट्रायल रन जारी है, लेकिन ऑनलाइन टिकटिंग सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग पूरी नहीं होने के कारण अभी इन बसों का कमर्शियल संचालन शुरू […]

You May Like
-
6 months ago
विवाह समारोह के कान फोडू डीजे शहर के लिए बने समस्या
-
1 year ago
बेबसी ऐसी अंतिम संस्कार कराने नहीं थे पैसे
-
9 months ago
कॉम्बिग गश्त: 219 वारंटी पकड़ाए