विवाह समारोह के कान फोडू डीजे शहर के लिए बने समस्या

ग्वालियर। विवाह समारोह में बजने वाले डीजे का कानफोडू शोर सुनकर इन दिनों लोग परेशान है। वहीं प्रशासन भी सब कुछ जानते हुये भी इन कान फोडू डीजे वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। ना ही कोई ठोस कार्रवाई कर पा रहा है।

विवाह समारोह में इन दिनों तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे हैं। पहले बैंड बाजा के साथ में चलने वाले ठेले पर लगी भोंपू की आवाज लोगों और प्रशासन के अधिकारियों को तेज लगती थी लेकिन अब उसका स्थान बडे बडे बाक्स वाले स्पीकर सेट लगाकर तेज लाइटों के साथ वाहनों पर बने डीजे बजाए जा रहे है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब भी कोई सामान्य व्यक्ति डीजे वाले वाहन के पास से गुजरता है तो उसके कान तक सुन्न पड जाते है। वहीं अब डीजे के तेज ध्वनि को सुनने के बाद भी अधिकारियों से लेकर पुलिस तक के कान पर जूं नहीं रेंग रही है।

डीजे वाले अपना वाहन जो परिवर्तित कर तैयार किया जाता है उस पर विवाह समारोह वाले चढ कर डांस तक करते नजर आते हैं। वहीं तेज साउंड की आवाज जो निकलने वाले लोगों को परेशान करती है लेकिन डीजे बजाने वालों पर कोई फर्क नहीं पडता है। पहले ठेले पर जो भोंपू लगते थे उससे निकलने वाली आवाज से डीजे की आवाज कई गुना अधिक है लेकिन ना तो प्रशासन पुलिस के लोग कोई कार्रवाई करते है और ना ही प्रदूषण विभाग के लोग। लोगों का कहना है कि प्रशासन को चाहिये कि डीजे संस्कृति पर तत्काल रोक लगाएं।

Next Post

नवरात्रि पर्व पर आज मन रही दुर्गा अष्टमी, महागौरी की पूजा हुई

Thu Mar 26 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर शहर में नवरात्रि पर्व के दौरान आज गुरुवार को दुर्गा अष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। शहर के प्रसिद्ध माता मंदिरों मांढरे की माता, शीतला माता और नई सड़क स्थित पहाड़ा वाली माता पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं, जहाँ महागौरी की […]

You May Like