भोपाल में एसी ई-बसों को फिर लगा ब्रेक, टिकटिंग सॉफ्टवेयर अधूरा; यात्रियों का इंतजार बढ़ा

भोपाल: आधुनिक सुविधाओं से लैस एसी इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। शहर में 20 जुलाई से ई-बसों का ट्रायल रन जारी है, लेकिन ऑनलाइन टिकटिंग सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग पूरी नहीं होने के कारण अभी इन बसों का कमर्शियल संचालन शुरू नहीं किया जा सका है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) के अधिकारियों के मुताबिक सॉफ्टवेयर की जांच में अभी करीब दो दिन और लग सकते हैं। इसके बाद बसों को यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत भोपाल को पहले चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इनमें से 21 बसें बैरागढ़ डिपो पहुंच चुकी हैं, जबकि शुरुआती चरण में 10 बसों का संचालन चिरायु अस्पताल–बैरागढ़ चिचली और चिरायु अस्पताल–रेलवे कोच फैक्ट्री रूट पर किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि 1 अगस्त से पहले यात्रियों के लिए सेवा शुरू करने की तैयारी है, जबकि इसका औपचारिक लोकार्पण 15 अगस्त को प्रस्तावित है।

नई एसी ई-बसों में डिजिटल टिकटिंग, जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे, एआई आधारित पैसेंजर काउंटिंग सिस्टम, व्हीलचेयर लिफ्ट, इमरजेंसी बटन और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। सबसे बड़ी राहत यह है कि यात्रियों को इन एसी बसों में सफर करने के लिए लो-फ्लोर बसों के बराबर ही किराया देना होगा। फिलहाल सभी तकनीकी परीक्षण पूरे होने और सुरक्षा मानकों पर बसों के खरा उतरने के बाद ही इन्हें नियमित रूप से सड़कों पर उतारा जाएगा।

Next Post

सुरक्षाबलों के शौर्य को एडीजीपी ने सराहा, अधिकारी की पीठ थपथपाई

Mon Jul 27 , 2026
जबलपुर:खूंखार नक्सली सुनीता के सरेंडर के बाद इंसास राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद हुई बरामदगी मामले में एडीजीपी के. पी. वेंकटेश्वर राव ने सुरक्षाबलों के शौर्य को सराहा, साथ ही अधिकारी की पीठ भी थपथपाई है। दरअसल नक्सल प्रभावित जिला बालाघाट में 1 नवंबर 25 को सुरक्षाबलों ने नक्सल […]

You May Like