किराना दुकान में कार घुसी, बालक की मौत

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक कार के किराना दुकान में घुस जाने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के भमरहा गांव में मुख्य मार्ग किनारे स्थित एक किराना दुकान में कल शाम अचानक एक कार घुस गई। घटना के समय दुकान में मौजूद महिला और बालक घायल हो गए।

दोनों घायलों को तत्काल ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दीपक सिंह (9) की हालत देर रात बिगड़ने पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है तथा चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

.....

Next Post

अडानी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में कुल 3.37 गीगावाट क्षमता की बैटरी आधारित बिजली-स्टोर प्रणाली चालू की

Tue May 26 , 2026
अहमदाबाद, 26 मई (वार्ता) अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने गुजरात के खावड़ा में कुल 3.37 गीगावाट प्रति घंटा क्षमता की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) चालू कर दिया है जो चीन के बाहर दुनिया का किसी देश में एक जगह स्थापित सबसे बड़ी बैटरी ऊर्जा […]

You May Like