जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत गुरूकुल स्कूल के पास राहगीर को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और चालक गिर गया जिससे उसे चोटें आ गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक नितिन अहिरवार 19 वर्ष निवासी शांतिनगर परसवाड़ा ने सूचना दी कि शाम लगभग 6 बजे उसके पिता रामगोपाल अहिरवार मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड के 1279 से सेंटिंग का पेमेन्ट लेने की कहकर पिसनहारी मढिय़ा गये थे जो वापस नहीं आये, पिता की तलाश करते हुये।
उसे गुरूकुल स्कूल के पास लोगों से जानकारी प्राप्त हुयी कि रात लगभग 8-30 बजे रूद्र मोबाइल दुकान के सामने राहगीर को बचाने से मोटर सायकल चालक गिर गया जिसे सिर में चोट आई थी, उपचार के लिए डायल 112 द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, दौरान उपचार के सोमवार को उसके पिता रामगोपाल अहिरवार 50 वर्ष की मौत हो गई।
