बल्देवबाग में लगा लंबा ट्रैफिक जाम

जबलपुर: बल्देवबाग चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते निकाले गए सिगनल को अभी तक नहीं लगाया गया है। जिसके कारण रोजाना ही ट्रैफिक जाम की समस्या चौराहे पर बनी रहती है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घंटों तक ट्रैफिक जाम लगे रहने से वाहनों की कतारें भी लग जाती हैं। गुरुवार को भी शाम से लगभग 1 घंटे से ज्यादा देर तक ट्रैफिक जाम लगा रहा।

जिसमें लोग परेशान होते हुए नजर आए। इसके अलावा ट्रैफिक जाम के कारण वाहनों की कतारें आगा चौक तक लगी रही। उल्लेखनीय है कि शहर में बन रहे फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य चौराहों पर तो पूर्ण हो चुका है,परंतु इन चौराहों पर निकाले गए सिग्नल को दोबारा न लगाने के कारण यहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या रोजाना ही निर्मित हो रही है।
चौराहे में फंस रहे चारों तरफ के वाहन
चौराहे पर लग रहे ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण चौराहे पर सिग्नल ना होना हैं। जिसके कारण चारों तरफ के आने वाले वाहन चौराहे में आकर फंस जाते हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो जाती है। जिसके चलते कई बार तो मुख्य चौराहा होने के कारण बल्देवबाग पर दुर्घटना और हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा कई बार तो दुर्घटनाएं हो भी जाती हैं।

Next Post

पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर

Fri Jun 27 , 2025
जबलपुर: जिले के पीएम श्री विद्यालयों में शिक्षकों का प्रशिक्षण 23 जून से प्रारंभ हो चुका है। जिसमें सभी 19 पीएम श्री विद्यालय में भारत सरकार के द्वारा व्यवस्थाएं करके यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। डाइट प्राचार्य अजय कुमार निर्देशन में यह प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहा है। […]

You May Like