पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर

जबलपुर: जिले के पीएम श्री विद्यालयों में शिक्षकों का प्रशिक्षण 23 जून से प्रारंभ हो चुका है। जिसमें सभी 19 पीएम श्री विद्यालय में भारत सरकार के द्वारा व्यवस्थाएं करके यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। डाइट प्राचार्य अजय कुमार निर्देशन में यह प्रशिक्षण शिविर संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 19 पीएम श्री विद्यालय में 322 शिक्षकों को 6 बैच के माध्यम से 6 बार प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिसमें राज्य कार्यालय से पाठ्यक्रम प्राप्त हुए हैं। जिसको दो बिन्दुओं में पहला 21वीं सदी के कौशल और दूसरा नागरिकता कौशल के आधार पर शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका प्रत्येक बैच 5 दिन तक रहता है, जिसमें पहला बैच आज 28 जून को समाप्त होगा। इसके बाद दूसरा बैच सोमवार से प्रारंभ होगा। इस प्रशिक्षण शिविर का प्रशिक्षण प्रभारी योगेश द्विवेदी और स्वाति बरखेड़कर द्वारा संचालन किया जा रहा है।
इनका कहना है
प्रशिक्षण ने मुझे शिक्षण की नई दिशाओं से परिचित कराया और कौशलों के महत्व को गहराई से समझने का अवसर मिला।
ध्रुव गोल्हानी
प्रशिक्षण से शिक्षण पद्धति को समृद्ध कराया और समाज के प्रति उत्तरदायी बनाने में भी मदद करता है।
सोनल पीपरे
यह प्रशिक्षण एक शिक्षक के रूप में मेरी भूमिका को आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने में सहायक रहा है।
निशा पाठक

Next Post

तेंदुए का युवक पर हमला, खून से लथपथ, चिल्लाया तो भाई आया, लाठी से भगाया

Fri Jun 27 , 2025
शिवपुरी: खेत पर काम कर रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। वह गंभीर घायल हो गया, उसके शरीर से खूब सारा खून बहा। हमले के बाद युवक चिल्लाया तो उसका भाई वहां पहुंचा, चिल्लाकर लाठी से तेंदुए को खदेड़ा। इसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया, जिसका इलाज […]

You May Like