मैहर में तेज रफ्तार स्कार्पियो बस से भिड़ी घटना में 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

सतना।मैहर थाना के अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर राम मंदिर ग्राम पोड़ी के पास एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ, इसमें भोपाल से प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करने जा रहे स्कॉर्पियो गाड़ी एमपी 04 जेएस 5032 सुबह तकरीबन 03 बजे के आस पास गाय से टक्कर होने पर क्षतिग्रस्त हो गई, स्कॉर्पियो की रफ्तार तेज होने की वजह से कर में सवार तीन श्रद्धालुओं की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तो वही 03 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, और एक की स्थिति सामान्य है घायलों का उपचार जारी है इस घटना में स्कार्पियो सवार तीन श्रद्धालुओं की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मृतकों में रोहित कुशवाहा उम्र 24 वर्ष दूसरा तुलसी राम कुशवाहा पिता पन्ना लाल कुशवाहा 48 वर्ष, तीसरा उमेश कुशवाहा उम्र 45 वर्ष शामिल हैं, वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल ओम कुशवाहा पिता पन्ना लाल 60 वर्ष, शिवम् कुशवाहा 24 वर्ष, डोला राम कुशवाहा पिता पन्ना लाल कुशवाहा उम्र 50 वर्ष जिन्हें तत्काल प्रभाव से उपचार हेतु मैहर के सिविल अस्पताल भेजा गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है,

Next Post

शॉर्टेज की आड़ में घोटाले को दबाने में जुटे जिम्मेदार

Thu Feb 20 , 2025
मामला : सरकारी वेयर हाऊस के गोदाम से 274 क्विंटल चावल की शॉर्टेज का   सुसनेर, 20 फरवरी. मध्यप्रदेश वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन के गोदाम में स्टॉक रजिस्टर में 274 क्विंटल चावल कम होने का मामला सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इसको दबाने के प्रयास भी किए जा रहे […]

You May Like