वित्तीय अनियमितता के मामले में लेखापाल विवेक शर्मा निलंबित

सतना। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, रीवा संभाग द्वारा विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय रामपुर बाघेलान में पदस्थ लेखापाल विवेक कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही जिला शिक्षा अधिकारी सतना द्वारा भेजे गए प्रस्ताव एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें मृत शिक्षिका के निधन के बाद भी वेतन और अंशदान कटौती जैसे गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। साथ ही एक अन्य शिक्षक के स्थानांतरण के बाद भी दो माह का वेतन भुगतान किया गया। जांच प्रतिवेदन और कारण बताओ नोटिस के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय सोहावल विकासखंड कार्यालय नियत किया गया है एवं उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Next Post

हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक हुई 

Thu Jul 10 , 2025
सीधी। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय और अखिल भारतीय अधिकारी प्रवास कार्यक्रम के निमित्त हिंदू जागरण के अखिल भारतीय टोली के सदस्य आशीष बसु एवं प्रांत संयोजक महाकौशल प्रांत अनूप पाल सिंह का सीधी आगमन हुआ। प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सीधी में निवासरत प्रांतीय पदाधिकारी से एवं जिले के संयोजक […]

You May Like

मनोरंजन