हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक हुई 

सीधी। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय और अखिल भारतीय अधिकारी प्रवास कार्यक्रम के निमित्त हिंदू जागरण के अखिल भारतीय टोली के सदस्य आशीष बसु एवं प्रांत संयोजक महाकौशल प्रांत अनूप पाल सिंह का सीधी आगमन हुआ।

प्रवास कार्यक्रम के निमित्त सीधी में निवासरत प्रांतीय पदाधिकारी से एवं जिले के संयोजक और सह संयोजकों के परिवारजनों से व्यक्तिगत भेंट, परिवारों का कुशलक्षेम और संगठन के कार्यों से अवगत कराया गया।

तत्पश्चात सीधी जिले के हिंदू जागरण मंच के समस्त कार्यकर्ताओ की एक बृहद बैठक आयोजित हुई जिसमें जिले, नगर एवं खंड की टोली को जल्द से पूर्ण करने का आग्रह किया गया! साथ ही जिले के 8 आयाम, खंड एवं नगर के 5 आयामों, संगठन के 5 कार्यों और 4 कार्यक्रमों की भी विधिवत चर्चा की गई!

बैठक में अखिल भारतीय टोली के सदस्य श्रीमान आशीष बसु जी ने विषय रखते हुए कहा की हिंदू जागरण मंच का कार्य आज के समय में घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी यहां उपस्थित हम सभी कार्यकर्ताओ की हैं, हमे समाज का जागरण करना है, समाज को खड़ा करना है, हर एक कार्य के लिए, हर एक समस्या के लिए, हर एक विषय के लिए, जब तक अपनी चीजों के लिए, अपनी समस्याओं के लिए समाज नही खड़ा होगा, तब तक समस्याएं बनी रहेगी, हमे समाज का मार्गदर्शन करना है, समाज को सही दिशा में ले जाने वाला व्यक्ति हमे बनना है!

बैठक का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, एकल गीत सुलोचना पांडेय जी ने गाया, बैठक का संचालन सुमित जायसवाल ने किया।

Next Post

मझौली में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल

Thu Jul 10 , 2025
जबलपुर। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास, मझौली में अंग्रेज़ी, विज्ञान और गणित विषय के लिए तीन शिक्षकों की आवश्यकता के संबंध में भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो इस संबंध में कोई आधिकारिक विज्ञप्ति/अधिसूचना […]

You May Like