दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से की मारपीट

इंदौर। महिला पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार ग्राम माचल, तहसील देपालपुर में रहने वाली 27 वर्षीय पूर्वशी पटेल हाल निवासी नयापुरा राऊ ने शिकायत दर्ज कराई है कि विवाह के बाद से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी. शिकायत में पति रवि पटेल, सास सुशीला पटेल और देवर राहुल पटेल को आरोपी बनाया है, जो ग्राम माचल पोस्ट माचल तहसील देपालपुर (बेटमा) के निवासी हैं. महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि मामले में पुलिस ने बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं.

Next Post

300 की क्षमता वाला ब्लड बैंक खाली होने की कगार पर: 40 यूनिट पर सिमटा जीवनरक्षक स्टॉक

Sat Feb 21 , 2026
छतरपुर। जिला अस्पताल छतरपुर स्थित एकमात्र सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की गंभीर कमी सामने आई है। 300 यूनिट की भंडारण क्षमता वाले इस ब्लड बैंक में अब तक मात्र 40 यूनिट रक्त उपलब्ध है। कई प्रमुख ब्लड ग्रुप जीवनरक्षक स्तर से नीचे पहुंच चुके हैं, जिससे ऑपरेशन और प्रसव […]

You May Like