विजय शर्मा
भोपाल: कचरों का ढेर लगा रहता है यहां पर कचरा उठाने नहीं आते हैं. जिस वजह से बदबू आती रहती हैं. यह कहना है वार्ड 78 के रहवासियों का. वार्ड में सफाई की स्थिति बहुत ही खराब है. इस वार्ड में लगभग 35 कॉलानी हैं जिसमें निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार ही निवास करते हैं. वीआईपी कालोनी इस वार्ड में नहीं है. जिस वजह से यहां पर सुविधाओं का अभाव बना रहता है. यह पर इस और मध्यम सीवेज और कचरे की समस्याएं अधिक देखने को मिली है. जगह जगह कचरे के ढेर पाए गए. वहीं सीेवेज के चेंबर जाम होने से सडक़ों पर पानी बहता हुआ दिखाई दिया.
नालियां कचरे से भरी हुई हैँ. यहां पर नाले भी काफी हैं जो कचरे से भरे हुए हैं. नगर निगम का बारिश पूर्व नालों की सफाई का कार्य किया ही नहीं गया. जिससे यहां की जनता जलभराव को लेकर चिंतित है. नलों में गंदा पानी की सप्लाई की समस्या बनी हुई. कई जगह तो सडक़ें खुदी हुई हैं. जिनसे आम दिनों में भी दो पहिया वाहन चालकों का निकला मुश्किल है. वहीं अब बारिश शुरू हो गई. उखड़ी सडक़ें गढ्डे में तब्दील हो जाएंगी जिनसे दुर्घटनाऐं होने की संभावना बढग़ी. नाले नालियों और सीेवेज की सफाई ना होने से गंदगी तो होगी साथ ही बारिश के मौसम मे मच्छरों की समस्या से रहवासी परेशान होंगे. वहीं बीमारियों का ठिकानां बन जाएगा. कचरे ढेर होने से सढ़ांध होगी. जिससे वहां के रहवासियों रहना मुश्किल हो जाएगा. वहीं देवकी नगर में मुख्य सडक़ पर हमेशा पानी भरा रहता है. करोद के नाले की सफाई नहीं होने से वहां की कालोनियों पानी भर जाता है.
वार्ड में राजस्व की हुई बढ़ोत्तरी फिर कार्य अधूरे
पार्षद मो. रियाज ने बताया कि मेरे पार्षद कार्यकाल से पहले यहां पर टैक्स के रूप में राजस्व लगभग एक करोड़ रुपए मिलता था. मेरे पार्षद बनने के बाद से अब यह राजस्व बढक़र लगभग 3 करोड़ रुपए हो गया है. फिर भी यहां विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं.
रिकार्ड में 30 सफाई कर्मी 12 कार्य पर
वार्ड में 30 सफाई कर्मचारी और 20 डोर टू डोर के लिए कर्मचारी रिकार्ड में दर्ज हैं. लेकिन इनमें 12 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं. बांकी सभी कर्मचारी नेताओं की सेवा में लगे हुए हैं. बताया जाता है कि पार्षद इस मामले की शिकायत कई बार पहले भी अधिकारियों को कर चुके हैं. लेकिन कोई भी कर्मचारी वापस काम पर नहीं आ रहे हैं. इसलिए यहां की सफाई का कार्य प्रभावित होता है.
तीन दर्जन से अधिक है वार्ड में कालोनी
वार्ड में के अंतर्गत हाऊसिंग बोर्ड कालोनी करोंद, स्वामी विवेकानंद कालोनी, संजय नगर, अमन कालोनी, मोतीलाल नगर, एकता बिलाल कालोनी, वकील कालोनी, ग्राम रुसल्ली, राजीव कालोनी, फिजा कालोनी, आशियाना कालोनी, विश्वकर्मा नगर फेस- 1, 2,3, पारस नगर, कपिला नगर, नीलकंठ कालोनी, शिव नगर फेस-3 (80 फिट रोड), हनीफ कालोनी, मुरली नगर, जनता नगर फेस- 1, 2, 3, सुन्दर नगर, आराधना नगर, सुपर स्टेट कालोनी, अंलकार हाईट्स, पारस हाईट्स, कोरल लाईफ, पीपल चौराहा, पंचवटी कालोनी फेस- 1, कृष्णा नगर, पारस बिहार, व्यंकटेश कॉलोनी, उमरा बिहार, विनायक कृति, आवास विकास (पलासी), मयूर बिहार, गंगा नगर (अमन कॉलोनी), सूर्या नगर फैस 1 जेल रोड, सूर्या नगर फैस 2 (जनता नगर), गैस राहत (एल ब्लाक, एच ब्लाक) हैं.
कांग्रेस का पार्षद होने के कारण पक्षपात: रियाज
वार्ड के पार्ष मो. रियाज से बात हुई उन्होनें बताया कि अगस्त 2022 से आज तक लगभग डेढ़ करोड़ के काम वार्ड में चल रहे हैं जो पार्षद निधि से 2025-26 की राशि की बुकिंग लगभग 75′ प्रतिशत हो चुकी है. परंतु, अमृत योजना जिसमें सीवेज एवं जल का कार्य होना है उसके कारण कमिश्नर ने रोड के काम रोक दिए हैं. इस वजह से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सफाई के लिए सिर्फ 12 कर्मचारी काम कर रहे हैं बाकी कर्मचारी किसी न किसी नेता के नाम पर घर पर तनख्वाह ले रहे हैं अब स्थिति यह है लोग परेशान हो रहे हैं मेरा प्रयास सुबह 6 से रात्रि 12 तक रहता है. परिषद में कई बार साफ सफाई को लेकर तकरार होती है. कांग्रेस का पार्षद होने के करण पक्षपात किया जाता है या इल्जाम नहीं है कड़वा सच है. इस वार्ड की सफाई, पानी, सीवेज सहित समस्याएं बनी हुई हैं. कोई सुनता ही नहीं है. अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होती है.
रहवासियों ने क्षेत्र की समस्यओं अपनी बात रखी
यहां पर सफाई कभी कभी होती है. कचरा वाहन प्रतिदिन समय पर आता है. नालियों की सफाई नहीं की गई है.
रतनलाल वाधवानी, माधव किराना, विश्वकर्मा नगर
सीवेज की लाइन जाम है. उनकी सफाई नहीं होती है. जिससे गंदा पानी बहता रहता है. नलों से गंदा पानी आता है.
गिर्राज सिंह, विश्वकर्मा नगर
हमारे यहां पर नालियो की सफाई नहीं हुई है. वहीं कचरे का ढेर लगा रहता. सडक़ें उखड़ी हुई हैं. जिससे दो पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं.
शिवनारायण लिटोरिया, कृष्णा नगर
रात दो बजे तक पानी आता है, वह भी गंदा कई बार तो कीड़े निकलते है, नालियों की सफाई होती नहीं है, हर जगह कचरा फैला रहता है,
इकबाल, आशियाना कालोनी
नालों की सफाई नहीं हुई है. जिससे क्षेत्र मेंं बारिश के दौरान जलभराव होने की संभावना है. कचरा भी तीन से चार दिन में उठता है.
मो. जावेद, गंगा नगर,
हमारे यहां पर नालियों की सफाई हुई नहीं है. जिससे बारिश के दौरान मोहल्ले नालियों का पानी भरने की संभावना है.
इमाम, जनता नगर
हनीफ कालोनी में गली नंबर दो, गली नंबर 16 में नाली की समस्या, नाली ढाल उल्टा कर दिया है. जो मकान पर समाप्त हो गई,जिससे पानी भरा रहता है.
साफिया, बानो, हनीफ कालोनी
हमारे सामने का नाले की सफाई नहीं हुई है, अब बारिश शुरू हो गई. लगातार बारिश होने से जल भराव की स्थिति बनेगी.
महफूज़ अली, अज़ीजा बी मस्जिद के पास
झाड़ू लगती ही नहीं है. वहीं नालियों की सफाई नहीं होती है. हमारे क्षेत्र में नाले कचरे से भरे हैं. नलों से गंदा पानी आता है.
अनस खान, फिजा कालोनी
हमारे यहां पर नालियां नहीं होने से बारिश में सडक़ो पर पानी भर जाता है. नालों की सफाई नहीं हुई है, नलों से गंदा बदबू दार पानी आ रहा है.
गीता बाथम, पब्लिक स्कूल के पास करोंद
