इंद्रानगर में मैकेनिक के घर पर फेंके बम

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत इंद्रानगर में अज्ञात बदमाशों ने मैकेनिक ओम साहू के घर को निशाना बनाते हुए आंगन में सुअरमार बम पटक दिया। बम इतनी तीव्रता का था कि उसकी चपेट में आने से आंगन में रखी वॉशिंग मशीन क्षतिग्रस्त हो गई और दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किन मुद्दों पर अटका समझौता

Sun Oct 4 , 2026
वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेज है, लेकिन कृषि, डेयरी, ई-कॉमर्स और टैरिफ जैसे मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं। अमेरिका भारतीय बाजार में ज्यादा पहुंच चाहता है, जबकि भारत टेक्सटाइल, फार्मा और इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए अमेरिकी बाजार में बेहतर शर्तों […]

You May Like