भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किन मुद्दों पर अटका समझौता

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेज है, लेकिन कृषि, डेयरी, ई-कॉमर्स और टैरिफ जैसे मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं। अमेरिका भारतीय बाजार में ज्यादा पहुंच चाहता है, जबकि भारत टेक्सटाइल, फार्मा और इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए अमेरिकी बाजार में बेहतर शर्तों के साथ स्टील और एल्यूमिनियम पर शुल्क में राहत की मांग कर रहा है।
अगर डील फाइनल होती है तो भारतीय निर्यातकों, उद्योगों और निवेश को फायदा मिल सकता है, लेकिन सस्ते कृषि और डेयरी उत्पादों की संभावित एंट्री से किसानों की चिंता बढ़ सकती है। वहीं समझौता नहीं होने पर भारत यूरोप, यूके, यूएई और आसियान देशों के साथ व्यापार बढ़ाने पर ज्यादा जोर दे सकता है। अब नजर इस बात पर है कि दिल्ली और वॉशिंगटन इन मतभेदों को दूर कर डील को कब तक अंतिम रूप देते हैं।

.....

Next Post

रात्रि के समय अस्पताल परिसर में शराब एवं मादक पदार्थों के सेवन पर रोकथाम के लिए पुलिस की विशेष पहल

Sun Oct 4 , 2026
रीवा: संजय गांधी अस्पताल एवं चिकित्सालय रीवा में रात्रि के समय शराब अथवा मादक पदार्थों का सेवन कर अस्पताल परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत संजय गांधी अस्पताल सहित चिकित्सालय रीवा के मुख्य […]

You May Like