मोदी के पिता को लेकर खरगे का बयान कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता का प्रतीक : राजनाथ

मोदी के पिता को लेकर खरगे का बयान कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता का प्रतीक : राजनाथ

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग यहीं नहीं रुके। अब वे श्री खरगे के शब्दों को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे लोगों की भावनाओं को और अधिक ठेस पहुंच रही है। अपनी गलती स्वीकार कर खेद जताने के बजाय कांग्रेस इस बयान का बचाव करने और इसे सही साबित करने में जुटी है। श्री खरगे जिस पद पर हैं, उससे सार्वजनिक जीवन में अधिक गंभीरता, संयम, मर्यादा और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। श्री सिंह ने कहा कि ऐसी स्थिति में यदि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करता है, तो यह न केवल उसके पद की गरिमा के विपरीत है, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा, ”राजनीतिक विरोध का अपना स्थान है, लेकिन इस तरह का आचरण किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। कल तक कांग्रेस के कुछ नेता प्रधानमंत्री की साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाते थे। उन्होंने उनकी पूजनीय मां के प्रति भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आज इसी स्तर की ओछी राजनीति कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गई है।”
भाजपा नेता ने कहा कि वैचारिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में बदलना, राजनीतिक असभ्यता को गाली-गलौज के स्तर तक ले जाना और प्रधानमंत्री के परिवार को निशाना बनाना कांग्रेस की हताशा और वैचारिक शून्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार का अपमान नहीं है, बल्कि भारतीय राजनीति की गरिमा पर भी हमला है। लोकतंत्र में विरोध कीजिए, सवाल उठाइए, सरकार की नीतियों की आलोचना कीजिए, लेकिन कम से कम व्यक्तिगत मर्यादा का उल्लंघन तो मत कीजिए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस न केवल राजनीतिक पतन का सामना कर रही है, बल्कि उसका वैचारिक पतन भी हो चुका है। कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता हर बात का हिसाब रखती है और समय आने पर उसका उचित जवाब भी देती है। श्री सिंह ने कहा, “मैं कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसी टिप्पणियों से प्रधानमंत्री मोदी जी का ध्यान भटकाया नहीं जा सकता और न ही जनसेवा के प्रति उनके संकल्प को किसी भी तरह कमजोर किया जा सकता है।”

.....

Next Post

युवक फांसी के फंदे पर झूला

Mon Oct 26 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत बढै़याखेड़ा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि विसराम मरावी 35 वर्ष निवासी बढै़याखेड़ा ने सूचना […]

You May Like