सेंट मैरी स्कूल के छात्रों ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, स्कूल और शहर का नाम किया रोशन

सागर: सेंट मैरी स्कूल, सागर के प्रतिभाशाली छात्रों ने 9th वॉरियर्स ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
नमन पटेल, अवधेश शुक्ला, दिव्यांश गुप्ता, शौर्य जैन, युवराज सिंह ठाकुर, धनंजय यादव, अथर्व गोस्वामी और आराध्य तिवारी ने अपने उत्कृष्ट कौशल और दमदार खेल से विद्यालय और शहर का गौरव बढ़ाया है।
इन छात्रों ने यह उपलब्धि अपने कराटे सेन्सेई श्री रणविजय सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर हासिल की। बच्चों की सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।विद्यालय के मैनेजर फादर साबू एवं प्रिंसिपल साजू जोबी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Post

चंदेरी में लापरवाही: मध्यान्ह भोजन चूल्हे पर पकता मिला, कई अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

Sun Nov 16 , 2025
अशोकनगर/चंदेरी: चंदेरी क्षेत्र में कलेक्टर आदित्य सिंह के निरीक्षण के दौरान शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन मिट्टी के चूल्हे पर पकता मिला। इस गंभीर लापरवाही ने प्रशासन को कठोर कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया, जिसके तहत कई अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित व नोटिस जारी किए गए। दरअसल,कलेक्टर आदित्य सिंह ने […]

You May Like